दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रावत पुलिस कार्यालय पहुंचे और धरना—प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लखीमपुर में मंत्री के पुत्र के नेतृत्व में किसानों को गाड़ियों से कुचलकर मारा गया है और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कुप्रयास किया गया है, उससे पूरा देश आक्रोशित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी नीत सरकार तथा राज्यों में भाजपा नीत सरकारें लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं और विपक्ष के नेताओं को लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है।
रावत ने उत्तर प्रदेश सरकार और केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त करने तथा कानून के हत्यारों को सजा देने की मांग की।
बाद में उन्होंने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी भी दी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3FjKGac
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें