कांचोटी नाले पर बना कंक्रीट का पुल 18 जून को हुई मूसलाधार बारिश में बह गया था और लगातार बारिश के कारण इसे दोबारा नहीं बनाया जा सका ।
बीआरओ की हीरन परियोजना के मुख्य अभियंता एमएनवी प्रसाद ने बताया कि जैसे ही मौसम काम करने लायक हुआ, इंजीनियरों ने 100 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाकर सीमावर्ती क्षेत्र का संपर्क बहाल कर दिया ।
बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि 20 किलोमीटर लंबे तवाघाट सोबला मोटर मार्ग पर अगले दो दिन में वाहनों का आवागमन भी आरंभ कर दिया जाएगा ।
संपर्क टूट जाने से परेशानी झेल रहे ग्रामीणें ने अब राहत की सांस ली है ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3oTvJ94
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें