देहरादून उत्तराखंड भाजपा नेता यशपाल आर्य अपने बेटे विधायक संजीव के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी नेताओं हरीश रावत और केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में वह कांग्रेस में शामिल हुए। दलित नेता यशपाल शर्मा बीजेपी के मौजूदा सरकार में उत्तराखंड के परिवहन मंत्री थे। हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ उनके विधायक बेटे संजीव आर्य ने भी बीजेपी छोड़ दी थी। अब दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 2017 में चुनाव से पहले ही जॉइन की थी बीजेपी यशपाल शर्मा 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। वह उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते कई दिनों से वह बीजेपी से नाराज चल रहे थे। बीजेपी ने पिछले ही हफ्ते उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी थी। इनमें से एक यशपाल आर्य का भी नाम था। उनके कांग्रेस जॉइन करने से बीजेपी को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है। सीएम भी गए थे मनाने, पर नहीं माने यशपाल सितंबर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की नाराजगी की खबरें आई थीं। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे।। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे बातचीत हुई। सीएम और यशपाल आर्य ने साथ में नाश्ता भी किया था। काफी समय से सुनने में आ रहा है कि वह बीजेपी में खुश नहीं हैं और कांग्रेस में वापसी की तैयारी में हैं। उनकी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से अंतिम चरण की बातचीत के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3iPgQ3W
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें