गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021

पुलिस स्मृति दिवस पर CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, 2001 बैच के पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे का दिया तोहफा

करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी () ने पुलिस स्मृति दिवस पर गुरुवार को एक बड़ा तोहफा पुलिसकर्मियों को दिया है। जिस लड़ाई को पुलिस कर्मी और उनके परिजन लड़ रहे थे। पुलिस स्मृति दिवस के दिन उस लड़ाई में पुलिसकर्मियों की जीत हुई। मुख्यमंत्री ने 2001 बैच के पुलिसकर्मियों के लिए 4600 ग्रेड पे की घोषणा की। विरोध का इतिहाससन 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद सिपाहियों की पहली भर्ती 2001 में हुई। इस भर्ती के दौरान ग्रेड पे 2000 था और पदोन्नति का स्लैब 8वें वर्ष, 12वें वर्ष और 22वें वर्ष में प्रावधान रखा गया। जब पहला बैच पदोन्नति के पास पहुंचा तो नियम में बदलाव कर दिया गया। जिसके बाद पदोन्नति का स्लैब 10 वर्ष, 20 वर्ष और 30 वर्ष कर दिया गया। इसी कारण सिपाहियों के परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि समय सीमा पूरी करने पर यह बदलाव किया गया है, जो की गलत है। सरकार का यह आदेश पुलिस कर्मियों के साथ अन्याय है। पिछले माह हुए बड़े प्रदर्शन से हैरान थे उच्चाधिकारीपिछले माह पुलिसकर्मियों के परिजन देहरादून के गांधी पार्क में एकत्र हुए और एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के स्तर को देखते हुए डीजीपी उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार स्वयं प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकार अच्छा फैसला लेगी। सरकार ने गठित की थी उच्चस्तरीय कमेटीजुलाई में जब पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, तभी उन्होंने बताया था कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के देखरेख में एक कमेटी गठित की हुई है। विस्तृत रिपोर्ट आने पर महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा। गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। जिसके अनुसार 20 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3C7CEPR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें