देहरादून, नौ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संघ) के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे जहां वह प्रांत स्तर के पदाधिकारियों और प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे।
संघ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात हल्द्वानी पहुंचे भागवत शनिवार और रविवार को संघ के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे । रविवार शाम को उनका हल्द्वानी के स्वयंसेवकों के परिजन के साथ 'परिवार मिलन' कार्यक्रम है जबकि 11 अक्टूबर को वह प्रदेश में संघ के सभी प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे ।
सूत्रों ने बताया कि भागवत 11 अक्टूबर को दिल्ली रवाना हो जाएंगे ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3aosBJT
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें