अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब वाहन राजधानी काठमांडू से 200 किलोमीटर पश्चिम में स्थित पोखरा शहर से घांड्रुक तक अपनी 40 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी करने वाला था, तभी चालक कालाभीर इलाके में नियंत्रण खो बैठा और वाहन पहाड़ी से 100 मीटर नीचे गिर गया।
इस दुर्घटना में चालक सहित आठ सवारियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करीब 2012 मीटर की ऊंचाई पर स्थित घंड्रुक एक प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्पॉट है।
कार में सवार सभी युवक एक ट्रेकिंग अभियान पर थे, जो घंड्रुक से शुरू होने वाला था।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मलबे से एकमात्र जीवित व्यक्ति को बचा लिया गया है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3oRDLPK
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें