शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

अमित शाह ने देहरादून में लगाया कांग्रेस पर तुष्टिकरण का ये गंभीर आरोप, शुक्रवार को एनएच पर नमाज पढ़ने की देते हैं इजाजत

देहरादून सियासी शनिवार को जहां एक तरफ राहुल गांधी गोवा में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे थे, तो वहीं उत्तराखंड के देहरादून में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सीधे कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति पर हमला बोला। देवभूमि उत्तराखंड में अमित शाह ने शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज पर बड़ा बयान दिया है। इससे प्रदेश का चुनावी माहौल गरमाना तय है। घसियारी कल्याण योजना की शुरुआत करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस शासनकाल के एक घटना का जिक्र अमित शाह ने किया। उन्होंने कहा कि एक बार जब हम यहां आए थे तो रोड बंद था। हमारे पास जब कुछ लोग आए तो हमने कारण पूछा। हमें बताया गया कि के दौरान नेशनल हाईवे को बंद करने की इजाजत सरकार की ओर से दी गई थी। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति है। इससे देवभूमि का विकास नहीं हो सकता है। गरीबों के कल्याण का नहीं हो सकता है कार्य केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कभी भी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है। गरीबों के कल्याण का कार्य केवल पीएम नरेंद्र मोदी के शासन में ही संभव है। देवभूमि के लोगों ने एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही पार्टी नेता नए कपड़े सिला लेते हैं। किसने चलाई प्रदेश के युवाओं पर गोली अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर चले आंदोलन में भाजपा ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। अलग राज्य की मांग को लेकर कितने ही युवा शहीद हो गए। लोगों की भावना को भाजपा ही सझती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस अलग प्रदेश की रचना की। उत्तराखंड के युवाओं पर किसने गोली चलाई, इसे भी याद करना चाहिए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bsCuXH

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें