नैनीताल उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नैनीताल में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया गांव में बादल फटने से 10 से 12 लोग मलबे के नीचे दबे बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड में बारिश के चलते हुई घटनाओं में मंगलवार को 11 लोगों की मौत हुई जिसके बाद कुल मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया है। रामगढ़ और ओखलकांडा ब्लॉक में सुबह करीब 5 बजे बादल फटने से काफी भारी बारिश हुई जिसके बाद यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। नैनीताल के डीएम धीरज सिंह गबरियाल के अनुसार, नैनीताल कस्बे से करीब 35 किमी दूर रामगढ़ ब्लॉक में बादल फटा जिसके बाद वहां बाढ़ आ गई। करीब 10 लोग रामगढ़ के खिलाड़ी गांव में मलबे के अंदर दबे हैं। बादल फटने के कारण ओखलकांडा में भी मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले की अधिकतर सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ के चलते काफी नुकसान हुआ है। खासकर कुमाऊं मंडल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश में गौलापुर को हल्द्वानी से जोड़ने वाला पुल दो भागों में बंट गया।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3pv88fx
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें