संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सरिता ने कहा, ''यशपाल आर्य को कांग्रेस ने विधायक, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी प्रकार का सम्मान दिया लेकिन फिर भी वह 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए।''
उन्होंने कहा, ''अब उनको (यशपाल आर्य) लग रहा है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है तो इधर मलाई खाने आ गए।''
आर्य ने कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि यशपाल किन शर्तों पर कांग्रेस में वापस आए हैं। कांग्रेस नेता सरिता का यह बयान उस समय आया है जब यशपाल सोमवार को अपने पुत्र संजीव सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए हैं। चूंकि, संजीव आर्य नैनीताल से भाजपा के वर्तमान विधायक हैं तो सरिता आर्य को आशंका है कि इस बार कांग्रेस उनका टिकट काटकर संजीव को इस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य ने सरिता आर्य को हराया था। सरिता 2012 से 2017 तक नैनीताल से विधायक रहने के अलावा महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3FEqlN9
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें