रविवार, 17 अक्टूबर 2021

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, यात्रियों को यात्रा रोकने को कहा गया

करन खुराना, देहरादून उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट, 18 और 19 अक्टूबर को रेड अलर्ट की चेतावनी राज्य सरकार को दी है। मौसम विभाग ने राज्य सरकार को सभी जिलों में सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अयोध्या यात्रा पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव एसएस संधू को फ़ोन कर सभी जिलाधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से राज्य में पर गए तीर्थ यात्रियों को यात्रा में कोई परेशानी न आए, यह सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए हैं। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने नवभारतटाइम्स ऑनलाइन को बताया कि 18 अक्टूबर को स्थिति भयावह हो सकती है। नदियों में जल की भारी बढ़ोतरी, पुल ढह सकते हैं, रास्ते बंद हो सकते हैं, भूस्खलन, भारी वर्षा हो सकती है, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चमोली आदि जिलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। निदेशक ने लोगों से अपील की है कि 17 तारीख से 19 तारीख तक मूवमेंट न करें, जहां पर है, वही पर रहें। आपदा प्रबंधन सचिव आईएएस एसए मुरुगेशन ने नवभारतटाइम्स ऑनलाइन को बताया कि मौसम विभाग से मिली चेतावनी के बाद जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को हिदायत दी गई है कि जो जहां पर है, वो वही पर रहे। यात्रा को रोक दें, आगे जैसे स्थिति सामान्य होगी तो यात्रा सामान्य रूप से चलती रहेगी। 'सोनप्रयाग में यात्रियों को रोका जा रहा' पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने बताया कि मौसम विभाग से मिली चेतावनी के अनुसार तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका जा रहा है। फिलहाल केदारनाथ धाम में भी काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। मौसम की स्थिति को देख कर आगे का फैसला लिया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3piUc7U

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें