बागेश्वर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले (Bageshwar District) में शामा के नजदीक बेटोप नाला है। यहां दो टूरिस्ट वाहनों के ड्राइवर संतुलन खो बैठे। इसकी वजह से दुर्घटना हो गई। इसमें पांच पर्यटकों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये सभी बंगाल के रहने वाले थे। यही नहीं, इस घटना में 15 पर्यटक घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना के बाद आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शव निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस इस घटना के पीछे की वजह भी तलाशने में लगी है। शामा-तेजम मार्ग पर कौसानी की ओर से एक गाड़ी आ रही थी। इस दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क पर पलट गई। वहीं, पीछे से आ रहा पर्यटक वाहन सड़क पर पलटी गाड़ी से टकरा गया। इसके बाद वाहन स्थानीय तालाब (गधेरे) में जा गिरा। इसकी वजह से वाहन में सवार कुछ पर्यटकों की मौत हो गई। अब 5 पर्यटकों की वाहन दुर्घटना में मौत बागेश्वर में हाल ही में भीषण बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन के बीच कपकोट में सुंदरढूंगा ट्रेक से 6 ट्रेकर्स लापता हो गए थे। एसडीआरएफ इनकी तलाश में जुटी हुई थी। अब 5 पांच ट्रेकर्स के शव मिल गए हैं। इस घटना के बाद अब 5 पर्यटकों की वाहन दुर्घटना में मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3pLqUiC
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें