मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को पौड़ी जिले के धारकोट गांव में स्थित गुसाईं के घर पहुचें और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की और कहा कि गोसाईं के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।
धामी ने इस अवसर पर धारकोट गांव जाने वाले मार्ग धारकोट-इठूड का नाम तथा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर का नाम बदलकर शहीद विपिन सिंह गुसाईं करने की भी घोषणा की। इस दौरान धामी के साथ प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
सियाचिन में तैनात 24 वर्षीय गुसाईं की हिमनद में पैर फिसलने के कारण मृत्यु हो गई थी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3ACqDAp
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें