गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

Uttarakhand news: शराब पीकर मंदिर गया युवक तो पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

रुद्रपुर उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक शराब पीकर मंदिर पहुंचा। वह यहां हो रहे हरिनाम संकीर्तन में बैठ गया। गुस्साए लोगों ने उसे मंदिर से लेकर बाहर तक खींच-खींचकर पीटा। लहूलुहान युवक मंदिर के बाहर पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। जॉनी सागर (29) की पत्नी सुधा ने बताया कि उनके पति मंगलवार दोपहर को घर के पास बने मंदिर में गए थे। जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लोगों का आरोप था कि वह शराब पीकर मंदिर गया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी जॉनी की चोटों से मौत होने की बात सामने आई है। मंदिर और दुकान से निकाली गई CCTV फुटेज पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर के अंदर के सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए हैं। वहीं मंदिर के सामने बनी एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज भी लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आई घटना पुलिस ने बताया कि दुकान से निकाले गए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक शख्स जॉनी को मंदिर के बाहर खींचकर ला रहा है। जॉनी उससे छूटकर किसी तरह भागता है और उसे फिर से पकड़ लिया जाता है। कुछ लोग उसे पीटते हैं और वहीं बेहोश छोड़कर वापस मंदिर के अंदर चले जाते हैं। लगभग दो घंटे तक युवक वहीं पड़ा रहता है। बुलाई गई ऐंबुलेंस कुछ देर बाद जॉनी के शरीर पर हलचल बंद हो गई। कुछ लोगों ने ऐंबुलेंस बुलाई और उसके परिवार को सूचना दी। उसे जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3muQzsd

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें