बुधवार, 14 अप्रैल 2021

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 1900 से ज्यादा नए मामले सामने आये

देहरादून, 14 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1953 नए मामले सामने आये जबकि महामारी से 13 और मरीजों की मौत हो गई।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार इन नये मामलों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 114024 हो गई हैं जबकि मृतकों का आंकडा 1793 पहुंच गया है।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 796 कोविड मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 525, नैनीताल में 205, उधम सिंह नगर में 118, अल्मोडा में 92, पौडी में 79, टिहरी में 78 और चंपावत में 28 नए मरीज सामने आए हैं।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10770 है जबकि 99380 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wVxlkj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें