हरिद्वार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के कोरोना पॉजिटिव होने से साधु संतों में भी हड़कंप मचा गया था। महंत नरेंद्र गिरी निरंजनी अखाड़े में आइसोलेट थे। वहीं, कोरोना का हरिद्वार में प्रकोप जारी है। सोमवती अमावस्या शाही स्नान के दिन भी हरिद्वार में 563 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 112 लोग ऐसे शामिल हैं, जो दूसरे राज्यों से हरिद्वार स्नान के लिए आए थे। वहीं, कुम्भ मेला क्षेत्र की बात करें तो मेला क्षेत्र में भी 102 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़ते ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। दूसरी ओर महंत नरेंद्र गिरी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। कुम्भ मेलाधिकारी स्वास्थ्य अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि सोमवार को महंत नरेंद्र गिरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर में भर्ती कराया गया है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही महंत जी अपने आश्रम में आइसोलेट थे। फिलहाल महंत नरेंद्र गिरी की हालत स्थिर है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3db0XCw
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें