बुधवार, 14 अप्रैल 2021

Haridwar Kumbh: हरिद्वार कुंभ 2010 के बैसाखी स्नान में 1.5 करोड़ और 2021 में 6 लाख श्रद्धालु ने किया स्नान, मेला क्षेत्र के घाट रहे विरान

करन खुराना, हरिद्वार में 13 अप्रैल को आयोजित में श्रद्धालुओं की भारी कमी देखने को मिली। पूरे दिन हरिद्वार कुंभ क्षेत्र खाली सा रहा, अगर आंकड़ों की बात की जाए तो पूरे कुंभ क्षेत्र में तकरीबन 6 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 2010 कुंभ में बैसाखी स्नान पर 1 करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। मेला आईजी सजंय गुंज्याल ने बताया कि सैटेलाइट फोटोज के डाटा अनुसार, 2010 कुंभ में बैसाखी स्नान पर 1 करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था, जबकि 2021 के बैसाखी स्नान पर 6 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। 2021 में कुंभ मेले के दौरान भीड़ के लिहाज से तीन दिन बड़े महत्वपूर्ण माने जा रहे थे। जिसमें 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या का शाही स्नान, 13 अप्रैल को बैसाखी का स्नान और 14 अप्रैल को सक्रांति का शाही स्नान मुख्य था। भीड़ की कमी का मुख्य कारण कोरोना संक्रमण ही माना जा रहा है। 12 अप्रैल को सोमवती शाही स्नान पर मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 31 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। 13 अप्रैल को 6 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया और 14 अप्रैल का डाटा बुधवार शाम तक स्पष्ट होगा। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की कमी से व्यापारी काफी निराश हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3snfwaA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें