गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

कुंभ के मुख्य पर्वों पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं को सरकारी बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

देहरादून, आठ अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाकुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर हरिद्वार आने वाली प्रदेश की महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है । सरकार ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी ।

सरकार की ओर से यहां जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महाकुंभ के दौरान मुख्य स्नान पर्वों पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की नि:शुल्क सुविधा रहेगी ।

इन दिनों हरिद्वार महाकुंभ में लिए बड़ी तादाद में देश विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं । यहां गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी हरिद्वार गुंजायमान हो रही है।

मुख्यमंत्री ने पूर्णागिरी मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी बसों में आवागमन की नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3d0icXa

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें