मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को नवरात्र और इन दिनों में पड़ने वाले विवाह समारोहों तथा रमज़ान को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए रात के कर्फ्यू का वक्त 10 बजे की बजाय साढ़े 10 बजे करने के निर्देश दिये ।
रावत ने जनता से कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील की साथ ही समस्त ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बाद राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3di1hzz
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें