मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा मुनस्यारी की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ जबकि देहरादून सहित अधिकांश निचले इलाकों में बृहस्पतिवार रात से ही रूक-रूक कर हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गयी जिससे ठंड का अहसास होने लगा।
तापमान में गिरावट होने से पहाड़ी इलाकों में तो लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े निकाल लिये हैं।
इस बीच, बारिश होने से प्रदेश के वनों में आग लगने की घटनाओं में काफी कमी आ गयी जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली। वन विभाग द्ववारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 12 घंटे में प्रदेश के जंगलों में आग लगने की 26 घटनाएं सामने आईं जिनमें 4.67 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3euPBbZ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें