गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन

देहरादून, 22 अप्रैल (भाषा) उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत का बृहस्पतिवार को कैंसर से निधन हो गया ।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि रावत ने यहां एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली ।

उन्होंने बताया कि करीब 60 वर्षीय विधायक लंबे समय से रीढ़ की हडडी के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं।

वह दो बार गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

रावत के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3nayBeY

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें