मेलाधिकारी ने शाम को आस्था पथ पर 2247 लीटर क्षमता वाले विश्व के सबसे बड़े दीये को प्रज्ज्वलित किया।
एमआई इंडिया कंपनी की ओर से पिछले साल 19 अक्टूबर को इस दीये को कोलकाता में स्थापित किया गया था जिसे अब उसने महाकुंभ के लिए दान कर दिया है । इस दीए को आस्था पथ पर स्थापित किया गया है जो कुंभ में अनवरत प्रज्ज्वलित रहेगा।
मेलाधिकारी ने कहा कि यह उम्मीद का दीया है और यह कोरोना योद्धाओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि कोरोना का निश्चित रूप से खात्मा होगा और यह हम सभी को उम्मीद है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2RxlCZ7
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें