यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अुनसार, ताजा मरीजों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,12,071 हो गई हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,780 हो गया है ।
इससे पहले प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 मरीजों का आंकडा 2,078 था जो 19 सितंबर को दर्ज किया गया था ।
प्रदेश में सर्वाधिक 775 कोविड मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 594, नैनीताल में 217, उधम सिंह नगर में 172, टिहरी में 35, पौड़ी में 33, अल्मोड़ा में 31, चंपावत में 21 , पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 13—13, रूद्रप्रयाग में 12, चमोली में आठ और उत्तरकाशी में एक मरीज मिला ।
प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,353 है जबकि 98,897 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3aaQDsm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें