बुधवार, 2 दिसंबर 2020

ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत

नई टिहरी, दो दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार को एक ट्रक के पलट जाने से उसके नीचे दबकर ट्रक के परिचालक की मौत हो गयी । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश-चम्बा मोटर मार्ग पर एक ट्रक घनसाली से ऋषिकेश जा रहा था कि तभी नरेंद्रनगर के समीप ओंणी बैंड पर ब्रेक फेल होने से वह सड़क पर पलट गया। घटना में बिहार निवासी परिचालक दीपक की मौत हो गयी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/37y41ES

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें