शनिवार, 12 दिसंबर 2020

उत्तराखंड के एक गांव के 39 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

कोटद्वार, 12 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के पौढ़ी जिले के एक गांव में शनिवार को 39 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरे गांव को निषिद्घ क्षेत्र घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पौढ़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पोखड़ा प्रखंड के सिलेठ गांव को सील कर दिया और इसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया। शर्मा ने कहा कि गांव में 24 नवंबर से एक दिसंबर तक रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें कुछ लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। गांव की आबादी 285 है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3nhmdcu

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें