शनिवार, 12 दिसंबर 2020

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों में ताजा बर्फबारी

देहरादून, 12 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को ऊंचाई पर स्थित टिहरी और चमोली में ताजा बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे राज्य में ठंड बढ़ गई। टिहरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धनोल्टी, कानाताल और सुरकंडा देवी में इस मौसम की तीसरी बर्फबारी हुई। रानीचैरी में मौसम विभाग ने कहा कि जिले में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई। विभाग ने कहा कि जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई तथा न्यू टिहरी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चमोली जिले में ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई और निचले स्थानों में रुक-रुक कर बारिश हुई। विभाग के अनुसार, देहरादून में भी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2KkchA4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें