बुधवार, 2 दिसंबर 2020

उत्तराखंड में कोविड-19 के 516 नए मामले

देहरादून, दो दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को 516 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि 13 अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया । यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 516 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,784 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 194 देहरादून जिले में सामने आए जबकि हरिद्वार में 68, नैनीताल में 67, पिथौरागढ़ में 26, चमोली में 17 मरीज मिले । प्रदेश में बुधवार को 13 कोविड मरीजों की मौत से महामारी से अब तक प्रदेश में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1251 हो गई है। प्रदेश में बुधवार को 473 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 68,838 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4955 है । प्रदेश में कोविड 19 के 740 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33DbSj3

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें