ऋषिकेश, दो दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के जॉलीग्रांट हवाईअड्डे में घुसे मादा तेंदुए को वन विभाग के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी जीएस मर्तोलिया ने बुधवार को बताया कि हवाई अड्डे में मंगलवार को तेंदुआ घुस आया था और हवाई जहाजों के इंजनों के शोर के कारण करीब सवा साल की मादा तेंदुआ दिन भर पाइप में दुबकी रही और बाद में जब अंतिम विमान भी चला गया और वातावरण शांत हो गया तो उसे सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया गया । उन्होंने बताया कि फिलहाल तेंदुए को देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज में रखा गया है जहां उसकी देखभाल की जा रही है । देहरादून के प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम बड़कोट जाकर तेंदुए की जाँच करेगी और उसके बाद ही उसे सुरक्षित जंगल में छोडने के बारे में कोई फैसला किया जाएगा । गौरतलब है कि तीन तरफ से जंगल से घिरे हवाई अड्डे में मंगलवार को तेंदुआ घुस आया था ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Vqjdhr
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें