गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

बलात्कार मामला: भाजपा विधायक डीएनए जांच के वास्ते नमूना देने के लिए नहीं पहुंचे

देहरादून, 24 दिसंबर (भाषा) बलात्कार के मामले में आरोपी भाजपा विधायक महेश नेगी अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर डीएनए जांच हेतु अपने रक्त का नमूना देने के लिए बृहस्पतिवार को यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में नहीं पहुंचे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव की अदालत ने उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश होकर डीएनए जांच के लिए अपने रक्त का नमूना देने का आदेश दिया था। हालांकि, नेगी ने अपने वकील के जरिए अदालत को बताया कि वह बीमार हैं और चिकित्सकों ने उन्हें 14 दिन के आराम की सलाह दी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अब विधायक को अदालत में पेश होने के लिए अगली तारीख 11 जनवरी की दी है। अल्मोडा जिले के द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक नेगी पर एक महिला ने इस वर्ष अगस्त में आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार कथित रूप से दुष्कर्म किया। उसने यह भी दावा किया है कि विधायक उसकी पुत्री के जैविक पिता हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3pnbA8E

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें