बुधवार, 30 दिसंबर 2020

नियमों के खिलाफ धर्मांतरण के मामले में उत्तराखंड में पहली कार्रवाई, 4 लोगों पर केस

करन खुराना,देहरादून उत्तराखंड के देहरादून जनपद के थाना पटेलनगर में धर्म परिवर्तन के मामले में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। उत्तराखंड में यह पहला मामला सामने आया है। उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमे चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव पतेलनगर निवासी युवक ने उच्च न्यायालय में अपनी सुरक्षा संबंधित याचिका दायर की थी,जिसमे उच्च न्यायालय द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को जांच कराने के आदेश दिए गए थे।उक्त जांच में यह सामने आया कि युवक की एक युवती से जान पहचान हुई थी और युवती मूल रूप से रुद्रप्रयाग की निवासी थी। दोनों बालिग थे इसलिए दोनों ने निकाह करने का फैसला किया और निकाह करने के लिए दोनों काजी से मिले। सितंबर 2020 में हुआ था निकाह इसके बाद काजी ने युवती का धर्म परिवर्तन करवाया और सितंबर 2020 में युवक के फूफा की मोजुदगी में दोनों ने निकाह कर लिया। इस पूरे प्रकरण में युवक, युवती, युवक के फूफा और काजी ने धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के नियमों का पालन नही किया। इस कारण सभी को आरोपी मानते हुए थाना पटेलनगर में इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hrfwlM

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें