हरिद्वार हरिद्वार में राष्ट्रीय () पर एकसाथ 18 हाथियों के बड़े झुंड के आने से हड़कंप मच गया। हरिद्वार के में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) से सटे जंगल मे रात तक मौजूद रहा। हाथियों के हाइवे (Elephants in Highway) के पास चहलकदमी करने से राजमार्ग पर सोमवार सुबह से ही जाम लगा हुआ है। वन विभाग के अधिकारी (Forest Officer) मौके पर मौजूद हैं और हाइवे पर लोगों को हाथियों से बचने की चेतावनी दे रहे हैं और सड़क के दोनों और ट्रैफिक को रोक रखा है। हाथियों का झुंड श्यामपुर में रोज राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करके दूसरे जंगल मे जाता है, लेकिन सोमवार को 18 हाथियों का झुंड, जिसमें बच्चे, बड़े सब उम्र के हाथी थे, दिन में ही राजमार्ग से जुड़े जंगल मे आ धमके। DFO ने दी यह जानकारी इसके बाद आनन-फानन में वन विभाग मौके पर पहुंचा और ट्रैफिक को कुछ समय रोकने के बाद सामान्य गति से शुरू करवाया। डीएफओ हरिद्वार नीरज शर्मा का कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया के तहत श्यामपुर जंगल से गंगा नदी से पानी पीने आते है और फिर खुद ही चले जाते हैं। हालांकि, सोमवार को बड़ी संख्या में ये मौजूद हैं और अभी हाइवे के पास ही हैं, इसलिए वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और अपनी नजर बनाए हुए है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hsHZqZ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें