देहरादून, 15 जून (भाषा) उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस के 26 और मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,845 हो गयी। अब तक, राज्य में कोरोना वायरस के कारण 24 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और नैनीताल जिलों में तीन-तीन मामलों का पता चला, जबकि बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में दो-दो मामले और अल्मोड़ा तथा उत्तरकाशी में एक-एक मामला सामने आया। नए मरीजों में से अधिकतर पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुंबई या से आये थे। बुलेटिन के अनुसार 1,189 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं जबकि 12 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hweAwc
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें