शुक्रवार, 19 जून 2020

मुंबई से 173 प्रवासियों को लेकर चार्टर्ड विमान उत्तराखंड पहुंचा

ऋषिकेश, 19 जून (भाषा) मुंबई से एक विशेष चार्टर्ड विमान उत्तराखंड के 173 प्रवासियों को लेकर शुक्रवार शाम यहां जॉलीग्रान्ट हवाई अड्डे पर पहुंचा । जॉलीग्रांट पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक शांति चमोली ने बताया कि मुंबई के 173 प्रवासियों को लेकर एयर एशिया का चार्टर्ड विमान हवाई अड्डे पर पहुंच गया । इससे पहले, एयरपोर्ट के निदेशक डी के गौतम ने बताया कि यहाँ के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से एयर एशिया के हवाई जहाज को उतारने की मंजूरी दे दी गयी थी । प्रवासियों को उनके गंतव्यों तक ले जाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर सभी 13 जिलों की बसें लगी हुई थीं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/30YNpV6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें