शुक्रवार, 19 जून 2020

गंगोत्री में तीर्थ पुरोहितों ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए गंगा तट पर पूजा की

उत्तरकाशी, 19 जून (भाषा) गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने लद्दाख में भारत—चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति व मोक्ष प्राप्ति के लिए शुक्रवार को गंगा तट पर पूजा की । तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा से इस घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि जवानों की शहादत बेकार न जाए और इसका बदला चीन से लिया जाए । गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम में 108 दीप जला कर जवानों को श्रद्धांजलि भी देंगे । गंगोत्री धाम भी चीन सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित है और हर्षिल आर्मी कैम्प से गंगोत्री धाम की दूरी महज 18 किलोमीटर है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3egCtWz

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें