सोमवार, 15 जून 2020

विधायक संजय गुप्ता की मांग, उत्तराखंड में बने गोकशी रोकने का कानून

पुलकित शुक्ला, हरिद्वारउत्तराखंड में भी गोकशी () को लेकर कड़ा कानून बनाने की मांग उठने लगी है। हरिद्वार जिले (Haridwar District) की के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के (MLA Sanjay Gupta) ने इस बात की मांग उठाई है। सोमवार को हरिद्वार पहुंचे विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। चारों ओर गोकशी और तस्करी की घटनाएं निराश करने वाली हैं। उनके क्षेत्र में भी लगातार गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले अपराधी भी खुलेआम घूम रहे हैं। संजय गुप्ता ने कहा कि पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाने की कोशिश करती है लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस वजह से उत्तराखंड राज्य में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए कड़े कानून पारित करने चाहिए। बीजेपी के विधायक संजय गुप्ता इससे पहले भी हरिद्वार के मेंगलुरु में बन रहे स्लॉटर हाउस का अपनी ही पार्टी की सरकार के सामने खुलकर विरोध कर चुके हैं। हरिद्वार में मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक संजय गुप्ता ने अपनी बातों को रखा। पढ़ें: 10 साल की सजा का प्रावधान यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक कर यूपी गोवध निवारण अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गोवंश की तस्करी करने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2UN8eyO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें