गुरुवार, 18 जून 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 80 नए मामले, 2102 हुए मरीज

देहरादून में गुरुवार को के 80 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,102 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार, सर्वाधिक 28 नए मरीज देहरादून से, 14 पौड़ी से, 13 अल्मोड़ा से, छह नैनीताल से, पांच-पांच हरिद्वार और पौड़ी से, चार रुद्रप्रयाग से, तीन चमोली से और टिहरी और उत्तरकाशी से एक-एक मामला सामने आया है। उत्तराखंड में 1,386 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। इस बीच, कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य तैयारी वित्तीय पैकेज के अंतर्गत प्रदेश में 13 जिला चिकित्सालयों और उपजिला चिकित्सालयों में ऑक्सीजन आपूर्ति पाइपलाइन के निर्माण कार्य के लिए कुल 578.34 लाख रुपये राशि की मंजूरी मिल गई है। अपर सचिव, स्वास्थ्य, युगल किशोर पंत ने बताया कि यह धनराशि विश्व बैंक की ओर से दी गई है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3hIaLEn

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें