देहरादून कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के चलते घोषित लॉकडाउन में () की राजधानी देहरादून () में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर देहरादून के एक () में वार्डन ने एक नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण किया। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा के एक परिवार ने जिलाधिकारी देहरादून को एक ट्वीट करके जानकारी दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'हम नोएडा में रहते हैं। लॉकडाउन की वजह से उनका बच्चा देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब हम तीन जून को बच्चे को लेने गए तो उसने बताया कि वार्डन ने उसके साथ छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज इसके बाद बच्चे को लेकर उसके मां-बाप देहरादून जिले के थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थाने के एसएसआई एमएस रावत ने बताया की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3eUxQ4m
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें