शनिवार, 6 जून 2020

सोनू सूद को फोन कर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की तारीफ, जताया आभार

देहरादून लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बॉलिवुड अभिनेता किसी फरिश्ते से कम नहीं थे। बसों का इंतजाम करके हजारों मजदूरों को घर पहुंचाने वाले सोनू सूद की देशभर में खूब सराहना हुई। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सोनू को फोन कर मजदूरों के लिए किए गए उनके कामों की जमकर तारीफ की। रावत ने बाद में ट्वीट कर बॉलिवुड अभिनेता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनू सूद ने अपने स्वयं के प्रयासों से मुंबई और आसपास के इलाकों में उत्तराखंड के प्रवासियों को घर भेजने का प्रबंध किया, इसके लिए वह उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। सीएम ने कहा, आपके (सोनू सूद के) इस सहयोग के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। रावत के अलावा सोनू सूद ने भी ट्वीट कर सीएम से हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी। सोनू ने बाद में उत्तराखंड पहुंचकर सीएम से मिलने का वादा भी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सीएम से फोन पर बात कर बहुत अच्छा लगा। आपने (सीएम ने) जिस सादगी और गर्मजोशी से मेरे प्रयासों की सराहना की, उससे मुझे और बल मिलता है। सूद ने आगे कहा, 'मैं जल्दी ही बद्री-केदार दर्शन के लिए उत्तराखंड आऊंगा और आपसे मुलाकात करूंगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cFoSGz

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें