देहरादून, छह जून (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को कोविड-19 के 89 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1303 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में हरिद्वार जिले से सर्वाधिक 21, पिथौरागढ़ से 16, देहरादून से 12, टेहरी से नौ, नैनीताल से सात, चमौली और चंपावत से छह-छह, बागेश्वर और अल्मोड़ा से चार-चार, उधमसिंहनगर से तीन और उत्तरकाशी जिले से एक मामला सामने आया है। संक्रमित पाये गये इन लोगों में से ज्यादातर मुंबई, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लौटे हैं। बुलेटिन के अनुसार कुल 1,303 मरीजों में से 423स्वस्थ हो गये हैं और पांच राज्य से बाहर चले गये है और 11 लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार वैसे कोविड-19 से ग्रस्त सात मरीजों की मौत का कारण अन्य बीमारियां थी जबकि एक व्यक्ति की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है और तीन अन्य की मौत के कारणों की जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cEoHvh
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें