ऋषिकेश, 14 जून (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र के मज्याडी गांव में दो अलग—अलग घटनाओं में रविवार को एक युवक और युवती ने कथित तौर पर फाँसी लगाकर जान दे दी । टिहरी जिले के मुनि की रेती पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि मज्याडी गाँव से सूचना मिली कि वीरेंद्र सिंह की 21 वर्षीय बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शव का पंचनामा भरकर लौटते समय फिर सूचना मिली की कि इसी गांव के जयपाल सिंह के 17 वर्षीय पुत्र गजेंद्र सिंह ने भी कथित तौर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । अधिकारी ने बताया कि इन दोनों कथित आत्महत्याओं की जाँच की जाएगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3d1MkOk
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें