रविवार, 14 जून 2020

गंगा में युवक डूबा

ऋषिकेश, 14 जून (भाषा) उत्तराखंड में टिहरी गढवाल जिले के शिवपुरी क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए एक युवक की गंगा में डूबने की आशंका है जबकि उसके एक अन्य साथी को सुरक्षित बचा लिया गया । मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी आर के सकलानी ने बताया कि शाम चार बजे यूसुफ बीच पर दो युवकों के गंगा में बहने की सूचना मिली । इसी बीच वहां से साइकिल से गुजर रहे आशुतोष कोठारी नाम के युवक को मदद के लिये शोर सुनाई दिया जिसपर उसने गंगा में छलांग लगा दी और राधे मोहन भटट नामक एक युवक को बचा लाया । लेकिन उसका एक अन्य साथी वीरेंद्र सिंह गंगा की तेज धार में बह गया । मौके पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल :एसडीआरएफ: तथा जलपुलिस लापता युवक की तलाश में लगी है । सकलानी ने बताया कि आइडीपीएल के चार युवक पिकनिक मनाने गए थे ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YxSpgu

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें