रविवार, 14 जून 2020

कोरोना वायरस की समाप्ति की कामना को लेकर केदारनाथ के रक्षक भैरव की पूजा

केदारनाथ, 14 जून (भाषा) श्री केदारनाथ धाम में रविवार को तीर्थ पुरोहित समाज एवं चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के तत्वाधान में कोरोना वायरस महामारी के संकट की समाप्ति की लोक मंगल कामना को लेकर भैरवनाथ जी की पूजा हुई तथा यज्ञ में आहुतियां दी गयी। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ संक्रांति के दिन केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंड भैरव की पूजा एवं हवन यज्ञ किया जाता है। इसी क्रम में तीर्थ पुरोहितों ने भगवान भैरवनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की । केदारनाथ मंदिर के सामने बने हवनकुंड में प्रात: आठ बजे यज्ञ शुरू हुआ और दिन में दो बजे उसका समापन हुआ। यह जानकारी देते हुए देवस्थानम बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बोर्ड की ओर से केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी आदि शामिल हुए ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Aq4ah6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें