देहरादून, 13 जून (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी से पीड़ितों की संख्या 1,785 हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक कोविड-19 के चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, देहरादून के एसएमआई अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई जबकि काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं, शनिवार को उधमसिंह नगर जिले में 82 वर्षीय बुजुर्ग और पौड़ी जिले में 46 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। कोरोना वायरस से संक्रमित इन लोगों की मौत के असल कारण का अभी पता लगाया जाना बाकी है। शनिवार को सामने आए संक्रमण के 61 नए मामलों में से टिहरी में सर्वाधिक 23 मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक 1,077 मरीज उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं । अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कुल 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि आठ मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MRYrTP
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें