हरिद्वार हरिद्वार की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सरोज नैथानी को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर खुद को सेल्फ आइसोलेट करना पड़ा। वह पिछले रविवार को मंगलौर में एक झोलाझाप डॉक्टर के यहां निरीक्षण करने गई थीं। वह जिस समय मंगलौर में निरीक्षण कर रही थी, उसी समय उन्हें रास्ते में एक झोलाछाप डॉक्टर का अस्पताल देखा। सीएमओ ने गाड़ी रुकवाई और अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर एक महिला भर्ती थी जिसके लक्षण देखते ही सीएमओ को संदेह हुआ कि वह कोरोना से ग्रस्त है। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताला सील करने के आदेश दिए और महिला को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती करवाया। शनिवार को महिला का सैंपल पॉजिटिव आया, जैसे ही सीएमओ को पता चला कि महिला संक्रमित है, उन्होंने एहतियात के तौर पर खुद को भी आइसोलेट करा और ट्रू नेट मशीन से अपनी जांच करवाई, जब शाम में जांच निगेटिव आई तब सीएमओ काम के लिए निकल पड़ीं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fquaYt
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें