गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक चबाते दिखे बाघ, जांच के आदेश

नैनीताल प्लास्टिक, जो जमीन से मिलकर उसे बंजर बना देती है। की थैलियों को गायों के लिए भी मुसीबत माना जाता है। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कॉर्बेट नैशनल पार्क से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने बाघों की जिंदगी पर मंडराते खतरे को उजागर किया है। दरअसल, पर्यटकों के समूह में से एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में खास तस्वीर उतारी है। जनवरी के आखिरी सप्ताह के ढिकाला रेंज से ली गई इस तस्वीर में बाघों का एक झुंड प्लास्टिक चबाते हुए नजर आ रहा है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस संजीदा मामले की तस्वीरें अधिकारियों के साथ साझा की गई थीं। जानकारों के मुताबिक, प्लास्टिक खाने की वजह से जानवरों के पाचन तंत्र में इसका सीधा असर पड़ता है। इससे होने वाले इन्फेक्शन के चलते जानवरों की मौत तक हो सकती है। ...जब गाय के पेट से मिला 52 किलो प्लास्टिक वर्ष 2019 के अक्टूबर महीने में चेन्नै में एक गाय के पेट से 52 किलो प्लास्टिक का कचरा निकाला गया था। तमिलनाडु वेटेरिनरी ऐंड ऐनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के सर्जनों ने गाय के पेट से कुल 52 किलो प्लास्टिक का कचरा निकाला था। इस प्रक्रिया में डॉक्टरों को कुल 5.5 घंटे का समय लिया। गाय के पेट में डॉक्टरों को प्लास्टिक के अलावा दो पेंच और एक सिक्का भी मिला। पढ़ें:


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/31FbcYs

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें