बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

Udham Singh Nagar News: मुर्गी की टांग टूटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 लोग गंभीर

विनिता कुमार, नैनीताल उत्तराखंड के उधमसिंह नगर ज‍िले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मुर्गी की टांग टूटने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान दोनों गुट के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुल‍िस को दी है। पुल‍िस के अनुसार, बाजपुर के ग्राम संतोषपुर निवासी शाकिर अली पुत्र रजि अहमद ने पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस की एक महिला ने रंजिश के चलते उसकी मुर्गी की टांग तोड़ दी। जब इसकी शिकायत करने के लिए उसकी भाभी शोफिना पड़ोस में आबिर अली के घर गई। इस पर आबिर अली के परिवार ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आशे अली बीच-बचाव करने पहुंचा। तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुल‍िस ने घायलों को अस्‍पताल में कराया भर्ती वहीं दूसरे पक्ष आबिर अली ने भी शोफिना और उसके परिवार पर कुछ दिनों से गाली-गलौज करने और झूठा आरोप लगाने की बात करते हुए हमला करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शोफिना, आशे अली, आबिर और अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2WM3NZl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें