मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

प्रधानमंत्री मोदी सात अक्टूबर को ऋषिकेश में आक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करेंगे

देहरादून, पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर को ऋषिकेश आएंगे ।

मुख्यमंत्री धामी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में आक्सीजन संयंत्रों के उद्घाटन के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश को चुना है, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं ।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री केदारनाथ भी जाएंगे, धामी ने कहा कि अभी उनका ऋषिकेश का ही कार्यक्रम है ।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड की सहायता से निर्मित ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और वहीं से वह देश के अन्य भागों में पीएम केयर्स फंड की मदद से बने ऑक्सीजन संयंत्रों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3leuQGc

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें