रविवार, 3 अक्टूबर 2021

Nainital News: हिंदू से बने ईसाई... करवाने लगे धर्मांतरण, पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया

विनिता कुमार, नैनीताल उत्तराखंड के रामनगर स्थित बैडाझाल गांव में पुलिस ने एक ईसाई दंपती को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गांव में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। रविवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान आमिर हुसैन को जानकारी मिली कि गांव के एक ईसाई दंपती के घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान ईसाई दंपती के घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कमरे में ईसाई धर्म से जुड़ी कई सामग्रियां दिखी। जिस पर मामला गरमा गया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और दंपती को पकड़ कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने ईसाई दंपती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। निर्धन वर्ग को पैसों का देते थे लालचहिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया है कि ईसाई दंपती निर्धन औरआरक्षित वर्ग के लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। बीते छह माह से कुछ लोगों का ईसाई दंपती के घर पर आना-जाना काफी बढ़ गया है। पकड़े गए ईसाई दंपती निकले हिंदूपुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ईसाई व्यक्ति ने अपना नाम नरेंद्र सिंह बिष्ट और पत्नी का नाम तृप्ति भट्ट बताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी समय पूर्व हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था। उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा हुआ दर्जकोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने बिना सत्यापन कराए ईसाई दंपती को किराये पर रखने के आरोप में मकान मालिक का भी पुलिस ऐक्ट में चालान भी काटा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3a1UW8P

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें