डुंडा पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि देवीधार-रनाड़ी मोटर मार्ग पर हिटाणू के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में गिर गई। उन्होंने कहा कि कार में दो शिक्षक सवार थे जिनका हादसे के बाद से पता नहीं चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने तलाश और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार, लापता हुए दोनों शिक्षक मांजफ गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे और सुबह वापस टिहरी जा रहे थे।
दोनों शिक्षक सरकारी स्कूल में पढ़ाते थे और उनकी पहचान बुद्धिलाल (39) तथा बिजेंद्र जोशी (40) के रूप में हुई है ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3uERNW6
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें