भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने रविवार को यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर पार्टी की उत्तराखंड इकाई की चुनाव प्रबंधन समिति के 33 विभिन्न विभागों की घोषणा कर दी गयी है।
इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को जिम्मेदारी नहीं मिली है जो पिछले कुछ वर्षों से पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं।
कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा से लोकसभा सदस्य अजय टम्टा को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सात सदस्यीय समिति में सह-संयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगे।
रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणापत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा विजय बहुगुणा को विशेष संपर्क विभाग का प्रमुख बनाया गया है जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत सह-प्रमुख होंगे।
इसके अलावा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों-सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, धन सिंह, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत और बंशीधर भगत को भी चुनाव संबंधी दायित्व दिए गए हैं।
कुमार ने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति के विभिन्न विभागों की घोषणा से पार्टी की चुनाव संचालन गतिविधियां और व्यवस्थित होंगी तथा तेज गति से आगे बढ़ेंगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/39YOMpW
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें