रविवार, 3 अक्टूबर 2021

हरियाणा के एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंगा में बहीं

देहरादून, तीन अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र में रविवार तड़के गंगा नदी में नहाते समय हरियाणा निवासी एक प रिवार की तीन महिलाएं बह गयीं।

सोनीपत जिले की रहनेवाली महिलाओं की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, उनका अब तक कोई पता नहीं चला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिलाएं रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे रायवाला के हरिपुरकलां क्षेत्र में गीता कुटीर घाट पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्नान कर रही थीं और इसी दौरान पानी के तेज बहाव के साथ बह गयीं।

उन्होंने कहा कि कुछ ही दूरी पर गंगा में स्नान कर रहे उनके परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुंचीं और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया।

महिलाओं की पहचान सोनीपत निवासी कुसुम (36), सीमा (34) और नेहा (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कुसुम और सीमा सगी बहनें थीं जिनका विवाह एक ही परिवार में चचेरे भाइयों के साथ हुआ था और नेहा उनकी ननद थी।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3oxHmT0

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें